Manoj Dey Biography in Hindi | Manoj Dey Success Story

OnManoj Dey Biography in Hindi | Manoj Dey Success Story

Manoj Dey Biography in Hindi | नमस्कार दोस्तों आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे एक ऐसे YouTuber की जिसकी कहानी सुनकर आप जोश से भर जायेंगे इस YouTuber ने मेहनत और लगन के साथ आज एक ऐसा मुकाम हासिल किया है की आज हर कोई उसके जैसा बनना चाहता है उससे मिलना चाहता है

इस YouTuber का नाम manoj dey है आपको यकीन नहीं होगा की इस यूट्यूबर ने शुरूआती समय में अपने छत की सीढ़ियों पर बैठकर वीडियोस बनाई थी लेकिन आज manoj dey का खुद का आलीशान स्टूडियो है और उसी में बैठकर manoj अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियोस बनाते और उन वीडियोस को एडिट करते है |

मनोज ने अपने नाम पर ही यूट्यूब चैनल का नाम (Manoj Dey) रखा हैं। इस यूट्यूब चैनल पर मनोज YouTube से जुड़े टिप्स और ट्रिक्स के बारे में बताता हैं। मनोज के यूट्यूब चैनल पर फिलहाल 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

चलिए आज हम बात करेंगे Manoj Dey Biography in Hindiमनोज डे के जीवन के बारे में :-

 

मनोज डे (manoj dey) का शुरूआती जीवन 

मनोज डे का पूरा नाम मनोज कुमार डे है | MANOJ DEY का जन्म 12 जुलाई 1997 को झारखण्ड के धनबाद जिले में हुआ था |

मनोज डे की 1 से 12वी तक पढाई एक सरकारी स्कूल में हुई है | MANOJ DEY ने बाद में ग्रेजुएशन और ITI भी कर लिया है

मनोज डे एक साधारण गरीब वर्ग परिवार से थे | MANOJ DEY के पिताजी साईकिल रिपेयरिंग का काम करते थे | इसी काम से मनोज के परिवार का गुजारा होता था | गुजारा मतलब घर की जरूरते पूरी होती थी |

MANOJ DEY छोटे बच्चो को ट्यूशन पढ़ाकर अपने पिताजी की मदद करता था | मनोज डे बहुत ही मेहनती लड़का है |

 
नाम- मनोज कुमार डे 
उम्र- 24 साल 
जन्म तिथि- 12 जुलाई 1997
जन्म स्थान- धनबाद गांव में
पढाई- ITI
खाद की आदत-
शाकाहारी
व्यवसाय – YOUTUBE AND BLOGGING
वजन – 60 किलो 
धर्म  हिन्दू
 
YOUTUBE CHANNEL- MANOJ DEY
WEBSITE- www.techmanoj.in

 

मनोज डे (manoj dey) की सफलता की कहानी (Manoj Dey Success Story)

साल 2016 में मनोज डे को यूट्यूब के बारे में पता चला |

एक बार  मनोज डे  अपने दोस्त के मोबाइल में यूट्यूब पर एक विडियो देख रहा था | वो विडियो और किसी की नहीं बल्कि जानेमाने यूट्यूबर धर्मेन्द्र सर (my smart support) यूट्यूब चैनल का एक विडियो था |

उस विडियो को देखने के बाद manoj dey को लगा की अगर कोई इन्सान इस तरह यूट्यूब पर विडियो बनाकर नाम और पैसा दोनों एक साथ कमा सकता है | तो वो क्यों नहीं?

फिर मनोज डे यूट्यूब की ओर आकर्षित होते गये और मनोज को इन चीजो में बहुत ज्यादा इंटरेस्ट आने लगा |

आखिरकार मनोज डे ने 2 नवम्बर 2016 को यूट्यूब पर अपना एक यूट्यूब चैनल बना लिया और उसका नाम TECHNICAL MANOJ रखा |

आपको यकीन नहीं होगा की शुरूआती समय में मनोज के पास कोई कैमरा नहीं था और न ही अपने फोन में रिचार्ज करने के पैसे | मनोज अपने दोस्तों से पैसे उधार लेकर फ़ोन रिचार्ज करता था वह अपने यूट्यूब चैनल की वीडियोस फ़ोन पर ही रिकॉर्ड करता था आपने कभी सोचा नहीं होगा की मनोज अपनी विडियोस अपने छत की सीढियों पर बैठकर बनता था और इन सब में मनोज के भाई भी उनका साथ देता था |

फिर MANOJ DEY ने इस चैनल पर लगातार मेहनत करके वीडियोस डालना शुरू किया कुछ समय बाद MANOJ की मेहनत रंग लाई और उसका चैनल मोनेटाइज हो गया |

लेकिन कुछ कारणों के चलते कुछ समय बाद ही उनके चैनल का मोनेटाइजेशन डिसएबल्ड हो गया था | MANOJ DEY यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाए और 4 महीने तक अपने YouTube Channel पर कोई काम नहीं किया | मानो जैसे 4 महीनो तक उनका कोई यूट्यूब चैनल था ही नहीं |

 

देखिये दोस्तों मेरा एक मानना है की कोई भी व्यक्ति एकदम से सफलता की ऊचाई पर नहीं पहुचता | हर किसी को शुरूआती समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है | चाहे वो आप हो मै | लेकिन कई लोग इन मुश्किलों से घबराकर पीछे हट जाते है | और वही जो लोग इन मुश्किलों    का डटकर सामना करते है | इन मुश्किलों का हल ढूंढते है | वही लोग सफलता का ताज पहनते है |

4 महीने के बाद MANOJ DEY ने दुबारा YouTube Channel स्टार्ट किया और इस बार चैनल का नाम (manoj deyरखा और आज यही चैनल सफलता के शिखर पर है यह सब मनोज डे की लगन और मेहनत का नतीजा है |

manoj dey इस चैनल पर यूट्यूब के टिप्स, ट्रिक्स और रिव्यु के वीडियोस उपलोड करते है और अब इस चैनल पर 11 लाख सब्सक्राइबर होने ही वाले है |

मनोज डे के अंदर कोई गलत आदत नहीं है न तो वे शराब पीते है न ही वे स्मोक करते है |

मनोज डे की कमाई ( manoj dey income )

manoj dey अब एक सफल और प्रसिद्ध इंडियन यूट्यूबरो में से एक है वह यूट्यूब से तो कमाते ही है वही इंस्टाग्रामऔर ब्लॉग्गिंग से भी उनकी अच्छी खासी इनकम हो जाती है मै उनकी मंथली इनकम के बारे में एकदम सही तो नहीं बता सकता लेकिन मनोज डे की YouTube से लगभग 1 लाख से 2 लाख तक हर महीने कमाई हो जाती है

यूट्यूब चैनल हुआ बंद तो मनोज डे ने की इस शख्स की मदद

( best help in hindi ) यह एक यूट्यूब  चैनल है इस चैनल के ओनर का नाम गौरव है इस चैनल पर लगभग 3.31 मिलियन सब्सक्राइबर थे एक दिन अचानक गौरव को यूट्यूब की तरफ से एक मेल आया उस मेल में लिखा था की अब उनका यूट्यूब चैनल ( best help in hindi ) बंद कर दिया गया है |

यह सब होने के बाद गौरव ने यूट्यूब को एक मेल भेजा की चैनल बंद क्यों कर दिया गया है तो जवाब आया की इस चैनल ने हमारी गाइडलाइन को तोडा है इसीलिए यह चैनल अब वापिस नहीं आएगा |

गौरव बहुत परेशान हो गया क्योकि गौरव का सारा परिवार इस चैनल पर डिपेंड था इस मुकाम तक पहुचने में गौरव की सालो की मेहनत और लगन थी |

गौरव ने कई यूट्यूबरो को मेल किया और उनसे मदद मांगी लेकिन किसी ने कोई रिप्लाई नहीं किया | गौरव ने सोशल मिडिया पर यूट्यूब से काफी सवाल भी किये लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ | इन सब में गौरव ने मनोज डे को मेल किया और उनसे मदद मांगी | यह मेल पढने के बाद मनोज डे गौरव की मदद करने की ठानी और इस विषय पर एक विडियो बनाकर चैनल पर उपलोड कर दी |

इस विडियो में मनोज ने दुसरे यूट्यूबरो को एसी गलई न करने की सलाह दी और ट्विटर पर एक अभियान चलाया जिसमे मनोज ने ट्विट् किया की इस चैनल को दुबारा जाचने की अपील की इस अभियान में 2200 लोंगो ने मनोज डे के ट्विट् को रिट्विट् किया और यूट्यूब ने best help in hindi इस चैनल को दुबारा जांचा इस बार चैनल में कोई गलती नहीं पाई गई जिसके बाद गौरव के चैनल ( best help in hindi ) को वापिस पहले जितने सब्सक्राइबर के साथ वापिस लौटा दिया गया |

 

मै पूरी उम्मीद करूँगा की यह आर्टिकल Manoj Dey Biography in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा अगर इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको पसंद आई है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर कर सकते है ऐसा करने से इस आर्टिकल को पढने वाले के अंदर जोश आ जायेगा जिससे वह भी आगे बढ़ सकेगा |

जय हिन्द जय भारत |

यह भी पढ़े